13 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता 23 एवं 24 अगस्त 2025 को

जगदलपुर।उद्घाटन समारोह के अथिति किरण सिंह देव, प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ भाजपा विधयक जगदलपुर, संजय पांडेय, महापौर नगर पालिका निगम जगदलपुर , केहेमसिंह देवांगन, अध्यक्ष नगर पालिका निगम, जगदलपुर, योगेंद्र पाण्डेय संरक्षक ऑल बस्तर जिला जूडो संघ, अभिषेक अवस्थी डारेक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी जगदलपुर, राणा घोष अध्यक्ष फुटबाल संघ सभापित बाजार नगर पालिका निगम जगदलपुर के कर कमलों द्वारा 23 अगस्त 2025 को नगर के स्थानीय टाउन हॉल, जगदलपुर समय 4 बजे किया जाएगा।
ऑल बस्तर जिला जूडो संघ, जगदलपुर द्वारा इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 एवं 24 अगस्त 2025 को स्थानीय टाऊन हाल जगदलपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग सहित बाहर की टीम भी भाग लेगी। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की होगी। साथ ही 10 वर्ष के कम वर्ग के खिलाडीयो की भी प्रतियोगिता रखी गई है। उक्त प्रतियोगिता में 260 खिलाडी व 20 अधिकारी भाग लेंगे सभी खिलाड़ी व अधिकारियों की रहने खाने की व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है। जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन के मार्गदर्शन पर प्रतियोगिता भारतीय जुड़ो महासंघ के नियमो उपनियमो के अनुसार होगी।



