12 साल की बच्ची ने तोड़ दिया पौधा,पड़ोसी ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची पर केरोसिन का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया गया। बच्ची की कसूर सिर्फ इतना था कि उसने खेल-खेल में अपनी नादानी के चलते पड़ोसी की जमीन पर लगा एक पौधा उखाड़ दिया था। बहरहाल, घटना के तुरंत बाद ही उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की है, जहां शुक्रवार के दिन 12 साल की लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच उसने पड़ोस में रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया



