लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में सर्व आदिवासी समाज के सामान्य प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन एवं आगामी 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

लोहण्डीगुड़ा:- सर्व आदिवासी समाज विकास खण्ड लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के बड़े धराऊर अंबेडकर भवन में हुई बैठक में आगामी 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर हुई चर्चा, इस वर्ष 2021 को विश्व आदिवासी दिवस लोहण्डीगुड़ा ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत गढ़िया में बड़ी उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया है। और सर्व आदिवासी समाज सामान्य प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, व युवा प्रकोष्ठ का हुआ गठन, सामान्य प्रकोष्ठ से ब्लाक अध्यक्ष बने श्री हिड़मो मण्डावी, संरक्षण श्री इन्दर मांझी, उपाध्यक्ष श्री टंकेश्वर भारद्वाज, सोनाराम नाग,अनिल बघेल, सचिव कमल नाग, मिडिया प्रभारी भरत कश्यप, रूपेंद्र मांझी, कोषाध्यक्ष रामू कश्यप, सहसचिव महेंद्र मण्डावी, संगठन मंत्री पवन नेताम, सामान्य महिला प्रभाग ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती बालो बघेल, युवा प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष बसंत कश्यप, उपाध्यक्ष भद्रु कराटी, सुंदरलाल नाग, पुष्पेंद्र मौर्य,साहदेव कश्यप, सचिव अजय कोर्राम, सहसचिव जानकी नाग, मिडिया प्रभारी मृत्युंजय कश्यप,सह मिडिया प्रभारी फुलसिंह, युवा प्रभाग संरक्षण सुखराम मण्डावी,भुरसू बघेल, गोपाल भारद्वाज बने एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय पदाधिकारियों जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतु मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भरत कश्यप, संरक्षण नरेन्द्र कर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा समाज को एकजुट होकर कार्य करना है। युवाओ एकजुटता नहीं होने के कारण आज हमारे समाज पिछड़ रहा है, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अपने अधिकार की लड़ाई मिलकर लड़ना होगा। इस कार्यक्रम में हेमराव खापंडे,रामाराम मण्डावी, प्रशांत कश्यप,डमरू मण्डावी, लक्ष्मण बघेल, रमेश बेड़ता,हड़मो पोयाम, किशोर भोयर,विनय मौर्य, महेंद्र मौर्य,रैतू बघेल, कृष्णा बघेल, रामेश्वर बघेल, रामचंद्र कश्यप,लालो पोयाम, संतोष बघेल,फुलसिंग कश्यप,लक्ष्मीनाथ कश्यप, रूकधर कश्यप,खगेश कश्यप आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button