मुक्ति मोर्चा ने आईजी कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर, नारायणपुर की आदिवासी बच्चियों से,बजरंग दल की नेत्री ज्योति शर्मा द्वारा मारपीट के आवेदन पर एफ आईआर दर्ज की मांग हेतु, सौंपा ज्ञापन


जगदलपुर। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चंद द्वारा मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी के साथ आईजी से मुलाकात कर उनसे दुर्ग शहर मे बजरंग दल की नेत्री ज्योति शर्मा पर बस्तर संभाग नारायणपुर जिला की आदिवासी बच्चियों एवं युवक के साथ मारपीट- जातिगत गाली गलौज- गलत नीयत से दुर्व्यवहार करने एवं, ननो के विरुद्ध मानव तस्करी – धर्मांतरण के झूठे आरोप लगा कर एफ आई आर दर्ज करने का अनुचित दबाव बनाने जैसे विषय को लेकर तुरंत एफआईआर दर्ज करने उनकी गिरफ्तार किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं शीघ्र कार्यवाही की मांग की गई।
इस विषय में उन्होंने कहा है कि कि 25 जुलाई 2025 को दुर्ग रेलवे स्टेशन में दो ननो, एक आदिवासी युवक तीन आदिवासी युवतियों के मामले में जो घटनाक्रम सबके सामने है अत्यंत आश्चर्यजनक और दुखद है कि यह मामला बस्तर से एकमात्र मंत्री जो हैं माननीय श्री केदार कश्यप उनके विधानसभा क्षेत्र से है , अब इस बात का इंतजार है क्षेत्र के जिन युवतियों के साथ बर्बरता और अन्याय हुआ है उनके अधिकार और उन्हें न्याय दिलाने को लेकर वे कितना और किस तरह से आवाज उठाते हैं इस पर पूरे बस्तर की नजर है?
बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक पुलिस पर विश्वास व्यक्त करते हुए श्री चांद ने कहा है कि हमें विश्वास है कि महोदय भली भांति अवगत होंगे, कि किस प्रकार बजरंग दल की महिला नेत्री ज्योति शर्मा और उसके साथियों के द्वारा, शासकीय रेलवे पुलिस चौकी में पुलिस की मौजूदगी में बस्तर के आदिवासी युवक और युक्तियां को डराने धमकाने एवं उनसे पूछताछ करने मारने पीटने की धमकी दी गई एवं मारपीट भी की गई, दो समानीय ननों के विरुद्ध, आदिवासी युवतियों को डराते धमकाते हुए झूठा बयान दिलवाकर और पुलिस पर अनुचित दबाव डालकर एक आदिवासी युवक और दो ननों के विरुद्ध धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप मे एफ आई आर दर्ज करवाया गया । उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में प्रभावित तीनों युवतियों द्वारा नारायणपुर जिले अपने घर पहुंचने के पश्चात, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंच बजरंग दल की नेत्री ज्योति शर्मा के विरुद्ध आवेदन दे बताया गया कि, दुर्ग की नेत्री के द्वारा, बस्तर की तीनों आदिवासी युवतियों एवं युवक के साथ, मारपीट-जातिगत गाली गलौज, गलत नीयत से छूना, झूठा एफ आई आर लिखवाने हेतु दबाव बनाने का कृत किया गया, जिसे वर्तमान में यह तीनों आदिवासी बच्चियों भयभीत है!
इस पूरी बातचीत को मीडिया के सामने रो-रो कर बच्चियों ने बताया है! और दुर्ग की नेत्री एवं उसके साथियो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु आवेदन दे पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से निवेदन किया है! है परंतु विडंबना है कि, 2/8/ 2025 को नारायणपुर एसपी कार्यालय को बच्चियों के द्वारा आवेदन देने के पश्चात भी आज पर्यंत तक उस आवेदन पर कोई भी कार्यवाही और एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाई है! यह बस्तर की आदिवासी युवक- युवतियों सहित, संपूर्ण बस्तर वासियो के लिए लिए चिंता का विषय हैँ! दुर्ग की नेत्री के द्वारा किया गया यह कृत या बस्तर के लोगों के अस्मिता – आत्म स्वाभिमान पर किया गया बड़ा चोट है! जो कानूनी दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है! वही मीडिया में यह भी सामने आया है! जिसमें आदिवासी युवतियों ने यह कहा है! की,दुर्ग की नेत्री के द्वारा आदिवासी युवतियों को रेप करवाने की धमकी भी दी गई है ऐसे में यह कृत्य बेहद गंभीर अपराध की श्रेणी में आ गया है! बस्तर की आदिवासी बच्चियों के द्वारा लगाए गए आप और कार्यवाही के लिए दिए गए आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई तत्काल प्रभाव से प्रारंभ ना होना, नारायणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्य शैली पर संदेह उत्पन्न कर रहा है! जो बस्तर के लोगों की भावनाओं के अनुरूप को आहात करता है!
मोर्चा एवं जनता कांग्रेस नेता श्री नवनीत ने कहा है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए, बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे बस्तर वासियो सहित पूरे छत्तीसगढ़ वासियों के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, आपसे निवेदन करते हैं कि इस प्रकरण पर तत्काल प्रभाव से नारायणपुर जिले के संबंधित थाने में आदिवासी युवतियों के आवेदन पर, एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश देने, दुर्ग की नेत्री की गिरफ्तारी एवं संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच हेतु संभाग स्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच टीम बना चार्ट शीट दाखिल करने की मांग आपके समक्ष रखता है। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सुरेश नाग, के आकाश जॉन, प्रिया यादव, गायत्री ठाकुर, मेहताब सिंह, हिमांशु आनंद, कमल बघेल,गौतम दास,भूमि दास,पल्लव हवलदार अमजीत खजूर सुमित कश्यप विवेक जायसवाल बिल्टू हालदार, सफीक खान, अरमान खान, शंभू नाथ, राजेश गुप्ता, अरविंद सिंह, पूर्णिमा मंडल, बिलाल खान आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित है!



