बस्तर के मंत्री नारायणपुर में अपने-अपने ही बच्चियों के साथ हुई बर्बरता पर सवाल उठेंगे- नवनीत चांद

*बस्तर के मंत्री नारायणपुर में अपने-अपने ही बच्चियों के साथ हुई बर्बरता पर सवाल उठेंगे- नवनीत चांद*
मुक्ति मोर्चा के संयोजक श्री चांद ने कहा आईजी से मुलाकात कर करेंगे बस्तर की युवतियों के लिए न्याय की मांग
मांग रखेंगे कि दुर्ग मामले में शामिल नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कब होगा
जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि दुर्ग नन सिस्टर्स के गिरफ्तारी मामले में नारायणपुर की युवतियों अपने साथ हुए ज्यादतियों को लेकर एसपी के सामने अपनी बात रखी है उसी के साथ उन युवतियों का दर्द सामने आ गया है तो अब सरकार में बैठे बस्तर की एकमात्र मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप अपने ही विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले इन बच्चियों के साथ जो बर्बरता हुआ है उसे लेकर बस्तर हित में अपनी आवाज उठाएंगे ?
बस्तर की युवा नेता श्री नवनीत चांद ने कहा है कि लगातार अवैध धर्मांतरण को मुद्दे बना सरकार और हिंदू संगठन आरोप लगाकर शांति के टापू बस्तर की शांति और संस्कृति पर सवालिया निशान लगाते रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जबकि इस विषय में गृह मंत्री द्वारा विधानसभा में धर्मांतरण को लेकर बताया जा चुका है कि धर्मांतरण पर कुल 102 मामले दर्ज हुए हैं जिसमें से 44 मामले ही पंजीबद्ध हुए हैं और उसमें से एक भी मामला बस्तर का नहीं है ।
श्री नवनीत ने कहा है कि अवैध धर्मांतरण को लेकर जो धाराएं बनाई गई है देखा जाए तो इसके अंतर्गत भी एक मामले भी दर्ज नहीं है जब अवैध धर्मांतरण पर एक भी मामला दर्ज नहीं है तो यह स्पष्ट हो जाता है कि धर्मांतरण का मुद्दा बनाकर मौजूदा सरकार और हिंदूवादी संगठन सियासी महत्वाकांक्षाओं का खेल रहे हैं?
जिससे न केवल बस्तर बल्कि छत्तीसगढ़ के शांति भंग हो रहा है जाति धर्म के नाम पर आपस में इस तरह कटुता पैदा होना अत्यंत ही चिंतनीय है ।
श्री चांद ने कहा कि जहां तक नन सिस्टर्स गिरफ्तारी का विषय है तो इसमें आदिवासी युवतियों ने नारायणपुर एसपी को लिखित आवेदन में कहा है कि धर्मांतरण और अन्य विषय को लेकर उनके साथ कोई लालच देने, जबरदस्ती या ज्यादतियों नहीं हुई है इन सब बातों से वर्तमान सरकार की कथनी करनी सामने आ गई है ।
अब सवाल यह भी है की क्या सरकार बस्तर के भोली भाली जनता को ही निशाना बनाने लगी है यह भी एक गंभीर सवाल है कि नारायणपुर में युवतियों के साथ जो हुआ वह सामने आने के बाद सरकार में मौजूद बस्तर के एकमात्र मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप क्या अपने ही विधानसभा के क्षेत्र में बच्चों के साथ हुए बर्बरता को लेकर सवाल उठाएंगे ?
मुक्ति मोर्चा के संयोजक ने आगे कहा है कि दुर्ग मामले में शामिल नेत्री के ऊपर फिर एफआईआर कब दर्ज होगी श्री नवनीत ने कहा कि इस विषय को लेकर मोर्चा शीघ्र ही आईजी से मुलाकात करेंगी और नारायणपुर युवतियों के शिकायत को लेकर हिंदू संगठन नेत्री के ऊपर एफआईआर की मांग करेगी और इस बात की मांग करेगी की बस्तर के इन भोले भाले युवतियों को पूरा न्याय मिले।



