फिल्म ‘जी2 का जारी हुआ पहला लुक, एक्शन मोड में नजर आए इमरान हाशमी, वामिका गब्बी और अदिवि शेष

इमरान हाशमी, अदिवि शेष और वामिका गब्बी फिल्म ‘जी2’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर देख कर लगता है कि यह फिल्म एक्शन और सस्पेंस से भरपूर जासूसी थ्रिलर फिल्म होने वाली है।
फिल्म ‘जी2’ का पहला लुक जारी
जारी किए गए पोस्टर में देखा जा सकता है कि इमरान हाशमी और आदिवी शेष गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक दूसरे पोस्टर में अदिवि शेष और वामिका गब्बी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। तीसरे पोस्टर में अदिवि शेष एक्शन मोड में शीशा तोड़ते हुए और बंदूक चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
इमरान और वामिका का दमदार होगा किरदार
फिल्म के बारे में बात करते हुए अदिवि शेष ने कहा ‘जी2 एक ऐसा सफर रहा है जिसे हमने वर्षों से जिया और महसूस किया है। निर्देशक विनय कुमार सिरिगिनीदी के साथ, हमने बड़े सपने देखने की हिम्मत की है। इस कहानी को वैश्विक स्तर पर ले जाते हुए इसकी असलियत को बनाए रखा है। इमरान और वामिका वाकई दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनके अभिनय ने इस फिल्म के पैमाने को एक पायदान ऊपर उठा दिया है। अब यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर बन गई है।’
जी2′ के बारे में
फिल्म ‘जी2’ साल 2018 में रिलीज हुई ‘गुडाचारी’ से संबंधित है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म ‘जी2’ फिल्म में बनिता संधू, मुरली शर्मा, सुप्रिया यारलागद्दा और मधु शालिनी जैसे दमदार कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अदिवि शेष एजेंट गोपी के रूप में वापसी कर रहे हैं। फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ‘जी2’ भारतीय जासूसी सिनेमा को ऊंचाई तक ले जाएगी।



