FEATURED

एटीएम से पांच सौ रुपये के नोट का वितरण बंद करने की बात ‘झूठी’ : सरकार

 

 

सरकार ने कई सोशल मीडिया मंचों पर फैलाए जा रहे इस संदेश को असत्य बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को 500 रुपये के नोट का एटीएम से वितरण सितंबर तक बंद करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से ऐसी खबरों को ‘झूठ’ बताया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने रविवार को अपने फैक्टचेक पर एक बयान में कहा है कि ‘व्हाऐप पर इसी दावे वाला एक झूठा संदेश फैल रहा है’ जिसमें बैंकों को 500 रुपये के नोटों का एटीएम से वितरण रोकने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Back to top button