FEATURED

देश सबका तो फिर एक ईसाई समाज के साथ सरकार अमानवीय दुर्व्यवहार क्यों कर रही – सेमियल नाथ

 

 

 

कांग्रेस नेता ने कहा – छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र में जल जंगल जमीन को भाजपा के नेताओं के द्वारा छीना जा रहा है ,विकास का तो कोई मुद्दा ही नहीं है?

 

जगदलपुर।बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री सेमियल नाथ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में लगातार अल्पसंख्यकों ईसाई समाज को बीजेपी और आरएसएस के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है उनको मारा जा रहा है उनके चर्च को तोड़ा जा रहा है और उन्हें झूठे धर्मांतरण केस में फसाया जा रहा है !श्री नाथ ने दुर्ग में दो नन बहनों के झूठे मामले दर्ज कर जेल भेजने की भी कड़ी निंदा की है कहा है कि पार्टी इसका विरोध करती है।

 

उक्त जारी बयान में श्री सेमियल नाथ ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में आज छत्तीसगढ़ ईसाई समाज सुरक्षित नहीं है भाजपा सरकार ने वादा किया था पहले ही सत्र में धर्मांतरण का कानून पास करेंगे और अभी तक छत्तीसगढ़ में डेढ़ साल सरकार की हो गई है पर क्या हुआ,क्या हो रहा सब सामने है उन्होंने कहा कि देश सबका तो फिर एक समाज का क्यों नहीं?

 

*यह अमानवीय है*…..

 

कांग्रेसी नेता श्री नाथ ने अपना आक्रोश और दुख जताते एवं समाज के दर्द को सामने रखते हुए कहा है- कि यदि ईसाई समाज में किसी व्यक्ति का देहांत हो जाता है तो उन्हें कब्रिस्तान तक भाजपा की सरकार में दफन विधि करने नहीं दिया जाता है यह बेहद दुख और अमानवीय विषय है कांग्रेस पार्टी इस तरह के अमानवीयता का विरोध करती है ।

कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि इस देश में सबके लिए अक्ल संविधान है नियम है परन्तु भाजपा सरकार लगातार संविधान का उल्लंघन करते आ रही है ।छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र में जल जंगल जमीन को भाजपा के नेताओं के द्वारा छीना जा रहा है ,विकास का तो कोई मुद्दा ही नहीं है बस धर्म, जातिवाद को बढ़ावा देकर इस छत्तीसगढ़ का माहौल खराब किया जा रहा हैं परंतु कांग्रेस पार्टी यह होने नहीं देगी । कांग्रेस पार्टी सभी धर्म के साथ इस भारत देश के साथ और संविधान के साथ सदैव खड़ा है ।

 

 

Related Articles

Back to top button