सुकमा मेंरसोई संघ के धरना को मिला जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पी. राजू का पूर्ण समर्थन

सुकमा।अपने सम्मानजनक दैनिक भुगतान के मांगों को लेकर धरना में बैठे रसोई संघ को आज समर्थन देने जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पी प्रसाद राजू धरना स्थल पर पहुंचे और रसोई संघ को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि समान विकास के साथ बढ़ने का अधिकार सभी को है , शासन प्रशासन रसोई संघ के मांगों को गंभीरता से लें और इसका निराकरण करें ।
ज्ञात हो कि 25 – 30 वर्षों से लगातार काम करने के बाद भी आज मध्यान भोजन तैयार करने वालों को प्रति दिन 60 रु. कुछ पैसों की की दर से रोजी दी जाती है इस तरह मुश्किल से महीने में ₹2000 तक का भुगतान उन्हें मिलता है कैसे में मध्यान भोजन तैयार करने वाले अपने घर जिम्मेदारी के साथ कैसे जिंदगी जिए?
दूसरे तरफ देखा जाए तो मनरेगा अंतर्गत काम करने वालों को करने वालों की वेतन रोजी 243 रु .रुपया है अगर शिक्षकों की बात हो कहे तो उनका 60 से70 हजार रु.मासिक वेतन है परंतु मध्यान भोजन तैयार करने वाले वालों को वालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है आज भी महंगाई के इस दौर में ₹2000 तक महीने भुगतान में वे अपना गुजारा करने मजबूर है पर कब तक?



