FEATURED

केंद्रीय जेल में बंद चैतन्य बघेल और लखमा से मिलने के बाद सचिन पायलट बोले-बीजेपी की धमकी से नहीं डरेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने आज शनिवार को रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की। वहीं इसी जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से भी मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि चैतन्य ने मजबूती से लड़ाई लड़ने की बात कही है। आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विपक्ष को डराने और दबाने के लिए कंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं पर भाजपा चाहे जो भी कर लें, हमारा कांग्रेस परिवार एक कदम पीछे नहीं हटेगा। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विरोधी दलों को दबाने के लिए कर रही है। दस साल में किसी भी भाजपा नेता के खिलाफ सेंट्रल एजेंसी ने कोई भी जांच या कार्रवाई नहीं की है।

पायलट ने आरोप लगाया कि मैंने आज चैतन्य बघेल से मुलाकात की। हम बार-बार कह रहे हैं कि भाजपा और उसकी केंद्र और राज्य सरकारें लगातार अपने विरोधियों को धमकाने और डराने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस नेताओं और अब पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के बेटे के खिलाफ कार्रवाई से साबित होता है कि केंद्र और राज्य की जाँच एजेंसियाँ भाजपा के राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही हैं।

हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा’

उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। सच्चाई सामने आएगी। भूपेश बघेल ने भी कहा है कि वे न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन यह कार्रवाई दर्शाती है कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग आदि का इस्तेमाल भाजपा विरोधियों, खासकर कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले भी विधायक कवासी लखमा और देवेंद्र यादव जैसे हमारे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। भाजपा कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है और ईडी के जरिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस तरह परेशान करने की नाकाम कोशिश की गई।

ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद 18 जुलाई को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर छापा मारकर शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में उनके बेटे चैतन्य को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। आये दिन आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button