FEATURED

UPSC के एग्जाम में नकल करते पकड़ी गई महिला उम्मीदवार, तीन साल के लिए बेन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक महिला उम्मीदवार को सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा में नकल करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत आयोग ने महिला उम्मीदवार को तीन साल के लिए सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही, इस साल की उसकी उम्मीदवारी भी रद्द कर दी गई है। मामले में यूपीएससी के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक भर्ती परीक्षा के दौरान उक्त उम्मीदवार के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। आयोग के अनुसार, यह उम्मीदवार परीक्षा के नियम 12(1)(एच) के तहत दोषी पाई गई, जिसमें परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने की बात कही है।

 

तीन साल तक परीक्षा देने पर प्रतिबंध

मामले में आयोग ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि उम्मीदवार के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इस साल की परीक्षा में उसकी उम्मीदवारी रद्द की जाती है और अगले तीन वर्षों तक आयोग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा या चयन प्रक्रिया में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यूपीएससी के चेयरमैन अजय कुमार ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि आयोग अपनी परीक्षाओं की निष्पक्षता, पारदर्शिता और उच्चतम नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Back to top button