बस मुसाफिरों के साथ जानवरों जैसा दुर्व्यवहार…नहीं थम रहा है हादसों का दौर – नवनीत चांद

जगदलपुर।यात्री बसों में जिस तरह से आए दिन दुर्घटना और दुर्घटना से यात्रियों की मृत्यु के साथ ही घायल होने की लगातार घटनाएं थम नहीं रही है उससे आम जनता जो अपने रोजमर्रा के कार्यों सहित जीवन के सुख और दुख में महत्वपूर्ण यात्रा बसों में करते हैं उनके बीच आतंक मचा हुआ है ,खौफ इस बात का है कि कहीं वे भी इस तरह की दुर्घटना का शिकार ना हो जाए यही नहीं बसों में यात्रा के दौरान मुसाफिरों के मानव अधिकारों का भी उल्लंघन हो रहा है उनके साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा परंतु आश्चर्य की बात है कि यह सब लगातार चल रहा ??
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभाग अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बसों में यात्रा के दौरान लगातार दुर्घटना एवं मुसाफिरों के साथ दुर्व्यवहार पर अपना गुस्सा जताते हुए कहा है कि लगातार शिकायतों के साथ गंभीर दुर्घटना , यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटना , शिकायतों पर कहां लगाम लगी है ? प्रशासन और जिम्मेदार जन प्रतिनिधि मुंह में पट्टी लगाकर बैठे हैं… जिन्हें आंखों से यह सब देखना चाहिए उनकी आंखों पर कौन सा चश्मा लगा है यह समझ नहीं आ रहा ? अगर इस सबके निदान को लेकर कोई कुछ करने के लिए जिम्मेदार है तो कर क्यों नहीं रहा है और अगर है तो यह सब लगातार क्यों जारी है? जगदलपुर से रायपुर हाईवे एवं जगदलपुर से हैदराबाद हाईवे एवं जगदलपुर से विशाखापट्टनम के साथ अन्य मुख्य मार्गों पर चलने वाली बसों में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार, दुर्घटना और अनियमित लापरवाही बरते जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है यातायात विभाग, सड़क सुरक्षा समिति परिवहन विभाग क्या हाथ पैर हाथ धरे बैठी है?
श्री नवनीत ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति इस हेतु हर 6 महीना में बैठक लेती है गाइडलाइन जारी भी होता है परंतु परिणाम सामने हैं?
जनता की ओर से आवाज बुलंद करते हुए बस्तर बेटा नवनीत ने कहा कि बस चलाने वाले सभी कर्मचारियों के नियमित जांच हो, न ड्राइवर, कंडक्टर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण हो रहा हैँ बसों में ना फर्स्ट एड बॉक्स हैँ ना ही परिवहन विभाग द्वारा सुनिश्चित किराया दर चिपकाया गया न स्टेट परमिट और नेशनल परमिट की शर्तो का पालन हो रहा, नया बस स्टेण्ड होने पश्चात् भी पुराने बस स्टेण्ड मे गाड़ियो को बिना अनुमति खड़ा किया जाता हैँ अन्य तरह की सुविधा बिना, बस वाले मनमानी पैसे वसूलते हैं और जानवरों की तरह यात्रियों को ठूस देते हैं!बस्तर से अंतराज्य सीमा मे कोंटा से तेलगाना, धनपूजी से उड़ीसा, बीजापुर से महाराष्ट्र की सीमा मे आरटीओ चेकिंग पुलिस चेकिंग के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति हो रही सभी बस संचालकों से प्रतेक गाड़ी महीना हिसाब सेट कर बड़े मात्रा में भ्रष्टाचार किया जा रहा, अंतर्राष्ट्रीय सीमा के अंतर्गत आने वाले राज्य के थाने की सक्रियता एवं जांच कमी के चलते बस संचालक के निर्देश पर बस के ड्राइवर भी खौफ रफ्तार से गाड़ी नियमों को ताक में रख कर दौड़ा रहे, इन्हें राजनीतिक संरक्षण के चलते कोई खौफ नहीं है!और न नाही हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा स्पीड कंट्रोल चेकिंग एवं ड्राइवर के स्वास्थ्य एवं मदिरा पान चेकिंग किया जाता है! जिससे ओवरटेकिंग के कारण हाईवे में बड़े हादसे हो रहे हैं विगत दिनों जगदलपुर रायपुर रोड पर हुए हादसे का उदाहरण है! आंकड़ों की माने तो 600 से अधिक लोग अब तक हाईवे में सड़क दुर्घटना में मारे जा चुके हैं! यह बेहद संवेदनशील मामला है इसलिए,अब मुक्ति मोर्चा-जनता कांग्रेस जे इसके खिलाफ खड़ी होगी अगर जिम्मेदार प्रशासन, जिम्मेदार आर टी ओ विभाग, पुलिस विभाग इन सब चीजों का हल नहीं करती है तो मुक्ति मोर्चा-जनता कांग्रेस जे के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बसों को रुकवा कर खुद ही खामियों का निरीक्षण करेगी! इससे उत्पन्न होने वाले लॉ इन ऑर्डर की जिम्मेदारी जिम्मेदार प्रशासन एवं विभाग की होंगी!
उन्होंने कहा कि गाड़ियों की जगदलपुर बस स्टेण्ड-पुराने बस स्टेण्ड सहित सभी जिले के बस स्टैंड में बसों की राज्य -नेशनल परमिट परमिट की अवधि शर्त के पालन सब की नियमित जांच हो शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही सिर्फ ड्राइवर नहीं बस मालिकों पर- टिकट काउंटर एजेंट पर भी हो, केवल निश्चित समय तक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ड्राइवर गाड़ी चलाएं ओवरटेक , झपकी लगने जैसी परिस्थितियों पर गंभीर विचार हो किसी भी हालत में यात्रियों के साथ गाड़ियों के कर्मचारियों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। राजनीतिक जुगाड़ और मिलीभगत के खेल से धनपतियों की गाड़ी केवल पैसे कमाने में लगी है या बंद हो प्रशासन से हम निवेदन करेंगे नहीं तो शीघ्र ही हमें सड़क पर उतरना पड़ेगा।



