FEATURED

मुंबई में इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई खराबी; दिल्ली से गोवा जा रही थी उड़ान

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते सोमवार रात आपात स्थिति में मुंबई एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरबस A320neo विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद विमान को तुरंत मुंबई डायवर्ट कर दिया गया।

 

उड़ान संख्या 6ई-6271 ने रात 9 बजकर 52 मिनट पर मुंबई में सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सूत्र ने बताया, दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6271 के एक इंजन में उड़ान के दौरान खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसे मुंबई डायवर्ट किया गया और वहां पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।

Related Articles

Back to top button