प्रेदश में कोरोना की दूसरी लहर, 24 घंटे में 1066 नए केस, रायपुर सहित प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में टूटा कोरोना कहर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार पहूंच गया है। 24 घंटे में 1066 नये कोरोना मरीज मिले हैं। अब पॉजेटिम मरीजों की कुल संख्या 3.20 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 4 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केस 6025 हो गये हैं। प्रदेश में पिछले 1 सप्ताह में ही एक्टिव केस दोगुने हो गये हैं। वहीं आज सिर्फ 286 मरीज ही कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

रायपुर, दुर्ग के साथ-साथ बिलासपुर, राजनांदगांव और सरगुजा में भी कोरोना का कहर दिखने लगा है। राजधानी में आज 310 नये केस मिले हैं, वहीं दुर्ग में 281, राजनांदगांव में 99, बिलासपुर में 77, सरगुजा में 60, सूरजपुर में 30, धमतरी में 33, महासमुंद में 22, कोरबा में 17, जांजगीर में 31, कोरिया में 37, सूरजपुर में 30, जशपुर में 19, बलरामपुर में 15, बेमेतरा में 17, रायगढ़ में 10 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 2 की मौत हुई है, जबकि दुर्ग में और जशपुर में 1-1 लोगों की जान गयी है। प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 1066 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। आज 286 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,10,838 है।इसी प्रकार प्रदेश में कुल 6025 सक्रिय मामले है। आज 40,283 नमूनों की जांच की गई है।राजधानी रायपुर में आज 310 नए मामलों की पुष्टि हुई है।आज दर्ज 4 मौत में 1 मौत कोविड तथा 3 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।

Related Articles

Back to top button