सुकमा जगदलपुर नेशनल हाईवे – 30 में आवाजाही रोज जी का जंजाल, गड्ढों को शीघ्र पाटा जाए, मरम्मत हो- पी. राजू , जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस

खस्ताहाल सड़क पर सुकमा चिंता जनता कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज –
स्वीकृत फोरलेन परियोजना पर कार्य होने से पहले तक आम जनता रोज रोजगड्ढों के बीच गंभीर दुर्घटनाओं के संभावनाओं के डर से जूझते हुए आवाजाही के लिए विवश क्यों रहे?
सुकमा।सड़क विकास और जिंदगी की रफ्तार बढ़ाती है पर यही सड़क मंजिल के बजाय अगर नरक का रास्ता दिखाने लगे तो यह अत्यंत गंभीर बात है जगदलपुर से सुकमा नेशनल हाईवे 30 की हालत ऐसी ही है गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे इस सड़क को देखकर समझना मुश्किल है । सड़क की स्थिति शीघ्र ही सुधारी जाए ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में की माध्यम से नेशनल हाईवे सड़क मार्ग की बदहाली को लेकर उक्त बयान देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के जिला सुकमा जिलाध्यक्ष श्री राजू प्रसाद ने कहा है कि जगदलपुर से सुकमा कोंटा सरक मार्ग में वाहन चलाने के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है हालांकि केंद्रीय मंत्री द्वारा NH -30 सड़क मार्ग को फोर लेन किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है परंतु इस महत्वपूर्ण कार्य और परियोजना पर कार्य होने से पहले तक आम जनता रोज रोजगड्ढों के बीच गंभीर दुर्घटनाओं के संभावनाओं के डर से जूझते हुए आवाजाही के लिए विवश क्यों रहे? इस पर विभाग की कितना जिम्मेदार है ?
श्री प्रसाद ने आगे कहा है कि जब फोर लेन सड़क निर्माण योजना पर कार्य आरंभ हो उससे पहले जिम्मेदार विभाग सड़क के गड्ढों को भरवाएं । हालांकि खस्ताहाल सड़क के कारण दंतेवाड़ा से घूम कर आने विवश हैं परंतु रोज इस रास्ते पर आना जाना जारी है जिससे खतरा और तकलीफ रोज बना हुआ इसी नजरअंदाज कर जनता कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती।
सुकमा के युवा नेता ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि संबंधित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और विभाग इस पर मौन है परंतु जनता कांग्रेस विषय में जल्दी ही जिम्मेदार विभाग आला अधिकारियों को इस विषय पर ज्ञापन सौंपेगी हमारी मांग है कि किसी गंभीर दुर्घटना को आमंत्रित किया जाना सही नहीं है ।इसलिए यथाशीघ्र नेशनल हाईवे – 30 जगदलपुर से सुकमा सड़कों के गड्ढों को भरा जाए और किसी योजना परियोजना पर काम होने से पहले इसे खतरे से मुक्त किया जाए।



