बस्तर सांसद ने उठाया सवाल .. ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानजनक गुजारे लायक पेंशन मिले..

BY-Naveen Shrivastava
बस्तर साँसद दीपक बैज ने उठाया लोकसभा में 377 के अधीन केंद्रीय कर्मचारियों के पेंसन का मामला

जगदलपुर ।देश मे वर्ष 2004 से राष्ट्रीय पेंसन प्रणाली (एन पी एस) लागु है जो बैंको एवँ बीमा कंपनियों के जरिए संचालित है। इसके तहत कोई भी नागरिक अपने मनमुताबिक राशि जमा कर एक समयावधि उपरांत पेंशन ले सकता है केंद्रीय कर्मचारी इस पेंशन योजना को लेने हेतु एक तरह से बाध्य हैं। इसमें कई विसंगतियों के कारण तभी से केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन पुरानी पेंशन योजना (ओ पी एस) की मांग कर रहे हैं। पर केंद्र सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है एनपीएस में कई विकल्प है और यह शेयर मार्केट लिंक्ड इन्वेस्टमेंट है जिसके कारण निवेश पर मिलने वाला रिटर्न अनिश्चित है और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर कम पेंशन मिल रही है जो महंगाई के गुजारे लायक नहीं है।
बस्तर सांसद दीपक बैज ने सदन के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों के संगठनों की मांगों पर पुरानी पेंशन योजना (ओ पी एस) पुनः लागू करने हेतु केंद्र सरकार से सवाल किया ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानजनक गुजारे लायक पेंशन मिले..।



