FEATURED

धरसींवा मे महिला को बंधक बनाके के रेप

धरसींवा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। काम का झांसा देकर एक मजदूर महिला को घर बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई, जब वह अपनी आबरू बचाकर वहां से भागी और मदद के लिए सेलून गई तो वहां इंसान के शकल में बैठा दरिंदा उसे 16 घंटे तक बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला धरसींवा इलाके का है।

इतने समय तक लापता रहने पर महिला की छोटी बच्चियां उसे खोजते हुए सांकरा पहुंच गईं। महिला भी किसी तरह दरिंदे के चंगुल से निकलने में सफल हुई और बच्चियों के साथ जाकर सिलतरा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा भेजा। वहीं महिला के साथ दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button