FEATURED

ऑपरेशन सिंधुः ईरान से 272 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुचे, 3 नेपाली नागरिक का रेस्क्यू

 

नयी दिल्ली,  ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 272 भारतीयों और तीन नेपाली नागरिकों को लेकर एक और विमान कल मध्य रात्रि यहां पहुंचा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विशेष अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि इस उड़ान के साथ अब तक पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान से 3,426 भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है।

श्री जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत 25 एवं 26 जून को मध्य रात्रि 12.01 बजे मशहद से नई दिल्ली पहुंची एक विशेष उड़ान से 272 भारतीय और तीन नेपाली नागरिक यहां पहुंचे।

Related Articles

Back to top button