FEATURED

घरों की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी ने जताई चिंता, कहा- गरीबों से सपने देखने का अधिकार छीना गया

 

नयी दिल्ली,  लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि महंगाई चरम पर है और शहरी अर्थव्यवस्था में गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों के लिए घर खरीदना सपना बनकर रह गया है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में आज कहा, “हां, आपने सही पढ़ा और अगर यकीन नहीं हो रहा तो दोहरा देता हूं-मुंबई में घर लेने के लिए भारत के सबसे अमीर पांच प्रतिशत लोगों को भी 109 साल तक अपनी आमदनी का 30 प्रतिशत बचाना पड़ेगा। यही हाल ज़्यादातर बड़े शहरों का है, जहां आप अवसर और सफलता की तलाश में एड़ियां घिस देते हैं। कहां से आएगी इतनी बचत।”

Related Articles

Back to top button