बस्तर में नक्सलवाद खात्मे की डेड लाइन तय, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,विकास कब तक पहुंचेगी सरकार तारीख बताये?

 

 

रायपुर/। भाजपा सरकार के 17 महीने में बस्तर संभाग में शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य की गम्भीर संकट उतपन्न होने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 17 महीने में बस्तर संभाग का विकास रुक गया है। नक्सलवाद खात्मे के लिए सरकार ने डेडलाइन तय किया है, उसका स्वागत है। अब सरकार को बताना चाहिए कि बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और विकास कब तक पहुंचेगी इसकी डेड लाइन क्या है? बस्तर की जनता मूलभूत समस्याओं से संघर्ष कर रही है स्कूलों में शिक्षक नहीं है, अतिथि शिक्षक विद्या मितान नौकरी से निकाल दिये गये, नई भर्ती बंद है, अस्पतालों में स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है, जांच इलाज के अभाव में मरीज भटक रहे है। सड़क बिजली पानी के लिए लोग तरस रहे हैं युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं बस्तर संभाग में रोजगार और आतंक की भय के कारण युवा वर्ग पलायन कर रहे।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर की जनता से चुनाव में जो वादा किया था उसे वादा को 17 महीने में बस्तर तक पहुंचाने में असफल रही है, मोदी की गारंटी और साय का सुशासन बस्तर की जनता के लिए जुमला साबित हो रहा है। बस्तर में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या नहीं है जिला चिकित्सालय सामुदायिक चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक और दवाईयां की कमी है। बस्तर की जनता के मूल अधिकारों को छीना जा रहा है उसके जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, बस्तर की जनता भयभीत है। सरकार 1 तारीख बताएं कि उसी तारीख तक बस्तर का समुचित विकास हो जाएगा।

मोबाइल 9826196728

Related Articles

Back to top button