मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस जे नेता नवनीत चांद का जनता दरबार अभियान लगा अटल बिहारी वाजपई वार्ड में, अव्यवस्था को लेकर लोगों में दिखा रोष

 

राज्य सरकार के मुखिया का जनकल्याण कारी योजना मात्र आंकड़े -नवनीत

जगदलपुर । शहर में विकास के नाम पर लोगों की शिकायतें कम नहीं हो रही गत दिवस अटल बिहारी वार्ड में जनता कांग्रेस एवं मुक्ति मोर्चा के नेता नवनीत चांद के सामने वार्ड वासियों ने अपनी समस्याओं को रखा ।

वार्ड में वार्ड वासी बुनियादी समस्याओं से जो जूझते हुए दिखे। आवास, रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं का अभाव दिखा नवनीत चांद के नेतृत्व में जनता दरबार अभियान जब जगदलपुर शहर के अटल बिहारी वाजपेई वार्ड पहुंचा जहाँ लोगों में उनके उपस्थिति को लेकर उत्साह दिखा और और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अपनी बात नवनीत एवं अन्य पदाधिकारियों के सामने रखी ।नवनीत ने कहा कि बुनियादी समस्याओं के लिए जिम्मेदार दोषी है क्षेत्रीय विधायक, स्थानीय पार्षद,जिमेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते अटल बिहारी वाजपेई वार्ड की जनता समस्यायों से ग्रस्त और त्रस्त,पेंशन ,निवास,आवास,रोजगार , मूलभूत सुविधाओं से वंचित है अब इस दिशा में मिलकर संयुक्त संघर्ष किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button