पार्षद आकाश तिवारी ने पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड स्थित कुओं का किया निरीक्षण साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का दिए निर्देश


रायपुर।पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी के द्वारा आज वार्ड में स्थित छोटा हनुमान मंदिर के पास कुआं दुर्गा मैदान में स्थित कुआं अर्जुन चौक में स्थित कुआं एवं पंडरी में स्थित कुआ निरीक्षण कर साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया पार्षद ने बताया कि वार्ड में सिर्फ अर्जुन चौक का कुआं चालू है बाकी सभी को अभी कचरे एवं गंदे पानी के कारण लोग अपने उपयोग में नहीं ले रहे हैं गर्मी के चलते आने वाले समय में पानी की समस्या ना हो इसी कारण इन सभी को का अच्छे से साफ सफाई एवं पानी को स्वच्छ करने का का निर्णय लिया जिससे आसपास के लोग अपने दैनिक जीवन में कुओं के पानी का उपयोग कर पाए वार्ड पार्षद ने बताया कि निगम के अधिकारियों पंढरी की कुछ नालियों को तत्काल बनाने का एवं रवि नगर में 1 सीसी रोड को बनाने का निर्देश दिया दौरे में प्रमुख रूप से जोन 4 के कमिश्नर चार्ज पर चंद्रवंशी जी इंजीनियर शेखर सर एवं सब इंजीनियर अरविंद राहुल और जून 4 के स्वास्थ्य अधिकारी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button