FEATURED
रायपुर एयरपोर्ट पर नहीं खुला इंडिगो फ्लाइट का गेट, 30 मिनट तक फंसे रहे पूर्व CM भूपेश बघेल समेत सभी यात्री

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में उस समय खलबली मच गई, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची फ्लाइट इंडिगो का गेट लॉक हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। बड़ी बात ये रही कि इस फ्लाइट में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग इसमें बैठे हुए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, तकनीकी वजहों से इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया था। 40 मिनट के बाद किसी तरह से गेट खुला और यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर दोपहर 2.25 बजे पहुंची थी।



