प्रदेश में एक बार फिर तेजी से कोरोना का बढ़ा ग्राफ, आज मिले 645 संक्रमित मरीज, रायपुर में मिले 203 मरीज

रायपुर, राजधानी रायपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता नजर आ रहा है। आज कुल 203 नए संक्रमितों की रायपुर में पुष्टि हुई है।प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ डराने वाला हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 645 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई है। वहीं 428 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,09,979 है।सक्रिय मामलों की बात करें तो फिलहाल अभी कुल 4098 मामले सक्रिय हैं।आज दर्ज 7 मौत में 1 मौत कोविड तथा 6 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।




