लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार का दौरा कार्यक्रम

स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार का दौरा कार्यक्रम

रायपर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मंगलवार 16 मार्च को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास सतनाम सदन से दोपहर 12.30 बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे दुर्ग जिले के ढौर (जामुल) पहुंचेंगे और वहां आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर जामुल वार्ड क्रमांक - 13 पहुंचकर भूमिपूजन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। वे वहां से प्रस्थान कर 3.30 बजे एसीसी मंगल भवन पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरू रूद्रकुमार वहां से प्रस्थान कर रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button