FEATURED

गृह मंत्री के बस्तर प्रवास दौरान जनता दरबार में हलचल सैकड़ो ग्रामीण आदिवासी नवनीत के पास पहुंचे, कहां, उप मुख्यमंत्री को कहे,सुने बस्तर के मन की बात

एनएमडीसी प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया का इंटरव्यू रायपुर में स्थगित कर, जगदलपुर मुख्यालय न करने पर नगरनार प्लांट प्लांट के बाहर, मुक्ति मोर्चा जोगी कांग्रेस देगा धरना -नवनीत चाँद

जमावाड़ा 2, नागलसर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बस्तर कमिश्नर, वन संरक्षक के द्वारा उप मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन, नवनीत ने कहा एनएमडीसी साक्षात्कार विषय में बदलाव नहीं, तो आगामी दिनों में करेंगे धरना प्रदर्शन

जगदलपुर। बस्तर में गृह मंत्री के प्रवास के दौरान स्थानीय जनता दरबार में काफी हलचल रही बस्तर के नागलसर, जमावाड 2 ,नगरनार सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण आदिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस संभागीय अध्यक्ष के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इसके पश्चात नवनीत चांद के नेतृत्व में जामावाड़ा 2 बड़े बंदाम से आए ग्रामीणों द्वारा शासकीय भूमि सुरक्षित करने के साथ वन भूमि पट्टा निरस्त नहीं किए जाने को लेकर बस्तर कमिश्नर, वन संरक्षक के माध्यम से उप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। इसी तरह नागलसर निवासी जो 30, 35 वर्षों से मकान बना कर रह रहे हैं और खेती आदि कर अपना गुजारा कर रहे हैं परंतु जिन्हें फॉरेस्ट वाले खेत में हल चलाने से मना कर रहे हैं उनकी समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सोपा गया एवं खेती हेतु अनुमति दिए जाने की मांग की गई । इस दौरान एनएमडीसी में भर्ती हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार को रायपुर के मेफेयर लेक रिसोर्ट में आयोजित कराए जाने के विरोध करते हुए कहा गया कि इस साक्षात्कार को नगरनार परिसर में आयोजित किया जाए।

ज्ञात होगी बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा द्वारा श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में रायपुर के महंगे रिसॉर्ट में भर्ती साक्षात्कार कराया जाने को अन्यायपूर्ण रवैया बताते हुए किया गया था वहीं इस साक्षात्कार को नगरनार परिसर में कराया जाने की बात कही गई थी इस संबंध में श्री नवनीत के नेतृत्व में कलेक्टर एवं महाप्रबंधक एनएमडीसी के नाम ज्ञापन अपनी मांगों को लेकर सोपा गया था जिसको संज्ञान लेते हुए 6 तारीख जून को अपर कलेक्टर द्वारा अधिशासी निदेशक एनएमडीसी को आवश्यक कार्यवाही हेतु इस विषय में पत्र जारी हुआ किया गया था।

मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत ने कहा कि अगर शासन और प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो हमें आने वाले दिनों में विवश होकर सड़कों का रूख कर धरना प्रदर्शन का आयोजन करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशीलता के साथ बस्तर के जनता आम आदिवासी ग्रामीणों का ध्यान रखें गांव के साथ युवा बेरोजगारों के भावनाओं से ना खेले। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी में साक्षात्कार विषय अत्यंत गंभीर विषय है इस विषय में हमारी मांगों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। इस दौरान बस्तर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी के रूप में नगर मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह, जगदलपुर ग्रामीण महामंत्री श्री नाग, शहर महामंत्री संतोष सिंग, शहर उपाध्यक्ष अमूल दयाल, शहर महिला महामंत्री प्रिया यादव, जनता दरबार कार्यालय प्रमुख के आकाश जॉन, फुटपाथ व्यापारी महासंघ सचिव श्री गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, आदि पदाधिकारी एवं बहुत संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button