60 सदस्यीय छ ग म्यू थाई दल रवाना,सबसे ज्यादा बस्तर से19 खिलाड़ी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर खेल मंत्री टँकराम वर्मा ने म्यूथाई दल को ट्रेक सूट स्वीकृत किया

मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, खेल मंत्री, खेल संचालक ने शुभकामनाएं दी
शम्भू गुप्ता (प्रदेश संयोजक, स्वच्छ भारत मिशन – भाजपा) ने ट्रेक सूट वितरण किया।
रायपुर से सर्वाधिक 25 खिलाड़ी भाग लेंगे
बस्तर से 19, बालोद से 06 और दंतेवाड़ा से 01 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे
दल में 51 खिलाड़ी और 09 अधिकारी शामिल।*
6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप 09 – 14 जून 2025 रोहतक (हरियाणा) में भाग लेंगे
जगदलपुर ।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “हरियाणा स्पोर्ट्स म्यू थाई एसोसिएशन” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।
छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि प्रदेश म्यूथाई दल में कुल 51 चयनित म्यू थाई खिलाड़ियों और 09 अधिकारियों हेतू राज्य के म्यू थाई खिलाड़ियों की राष्ट्रीय – अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर विगत दिनों सौजन्य भेँट के दौरान राज्य म्यू थाई संघ के विनम्र अनुरोध पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव (छत्तीसगढ़ एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक) की अनुशंसा पर खेल मंत्री टँक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल की रोहतक रवानगी के पूर्व ट्रेक सूट स्वीकृत किया।
विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के खिलाड़ियों को ट्रेक सूट का वितरण शम्भू गुप्ता (योगाचार्य, प्रदेश संयोजक – स्वच्छ भारत मिशन, भारतीय जनता पार्टी) ने एक सादे समारोह में देवेंद्र नगर रायपुर स्थित विवेकानन्द मार्शल आर्ट्स एकेडमी में किया। इस अवसर पर म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, मानद उपाध्यक्ष एडवोकेट आंजनेय शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीद्वय अमन यादव, कु टिकेश्वरी साहू आदि उपस्थित थे
शम्भू गुप्ता जी ने अपने उध्बोधन में म्यूथाई खिलाड़ियों और पदाधिकारी गण को विश्वास दिलाया कि उनकी बुनियादी समस्याओं का यथाशीघ्र सकारात्मक निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
छ ग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के संरक्षक एवँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल मंत्री टँक राम वर्मा, प्रदेश संयोजक स्वस्थ भारत मिशन – भाजपा शम्भू गुप्ता, खेल संचालक तनुजा सलाम आदि ने छ ग म्यूथाई दल के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन हेतू शुभकामनाएं दी है।
60 सदस्यीय दल में 51 खिलाड़ी (28 बालक, 23 बालिकायें) छ ग म्यू थाई दल में विगत माह दल्ली राजहरा जिला बालोद में आयोजित 24वी राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर स्थान बनाने में कामयाब रहे है जो 08-09, 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे।*
इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर जिले से सर्वाधिक 25 खिलाड़ी (18 बालक, 07 बालिका), बस्तर से 19 खिलाड़ी (09 बालक, 10 बालिका), बालोद से 06 खिलाड़ी (01 बालक, 05 बालिका) तथा दंतेवाड़ा से 01 बालिका खिलाड़ी छ.ग. राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
*खिलाड़ियों के नाम :-*
*——————–*
*कु ऐशिनी वर्मा, कु मंजू साहू, कु भार्गवी उइके, कु शिवानी वर्मा, कु समिधा अग्रवाल, कु मानसी तांडी, कु दिव्या अग्रवाल, नित्यम कुमार साहू, कुशाग्र कुमार साहू, अर्चित केशरवानी, कार्तिक वर्मा, जय कुमार, आदित्य सोलंकी, विद्या कुमार सोनी, सुभान्श मानिकपुरी, लक्ष्मीनारायण साहू, भवजोत सिंह, विकल्प द्विवेदी, शुभम कुमार निषाद, पारस सावरकर, आर्यन पटेल, अनुभव राय, विशाल हियाल, प्रवीण कुमार जायसवाल (सभी रायपुर)। मनन झावर, वुककेम विक्टर लेनिन चैतन्य, कल्पेश शोरी, एलेक्स कुमार, शौर्य सिंह ठाकुर, आदित्य युराज नाग, ओम कुमार नुप्पो, सुभम बिस्वास, युवराज सिंह, कु आरवी अवस्थी, कु अन्वी जैन, कु वन्दना गोयल, कु भुनेश्वरी महावर, कु गरिमा नाग, कु वेदांशी ठाकुर, कु वंशिका बंछोर, कु दीपिका कश्यप, कु खुशबू कश्यप, कु गीताक्षी श्रीवास (सभी बस्तर)। कु हिमानी डरसेना, कु सिमरन सिंह, कु साधिके दुबे, कु जिया जायसवाल, कु वाणी और हर्ष कुमार (सभी बालोद) तथा कु टिकेश्वरी साहू (दंतेवाड़ा) से राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप रोहतक में छ ग राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।*
*दल में राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू (बालोद) और महासचिव अनीस मेमन (रायपुर) आम सभा मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।*
*राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुश्री हरबंश कौर, प्रणव शंकर साहू और राष्ट्रीय निर्णायक अमन यादव कार्य करेंगे*
*कोच मैनेजर का दायित्व अब्दुल मोईन, नवीन ठाकुर और राजेन्द्र सिंह राजपूत (तीनों बस्तर), श्रीमती प्रभा साहू (धमतरी) निभाएंगे।*
आरक्षण मिलने के आधार पर अलग अलग जिलों के खिलाड़ी अलग अलग दल में अलग अलग ट्रेन से रोहतक रवाना हो गए हैं।



