दर्दनाक सड़क हादसा: माजदा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, चालक फरार

बिलासपुर: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जांजी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम जेवरा निवासी 40 वर्षीय रामेश्वर निषाद के रूप में हुई है, जो बाइक से सीपत से बिलासपुर की ओर जा रहे थे।
पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रहे राखड़ से भरे माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 C 4474) ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामेश्वर निषाद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद माजदा चालक वाहन को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही 112 की टीम और सीपत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीपत अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। पुलिस ने माजदा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



