FEATURED

आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन, फाइनल में पंजाब को छह रन से हराया

आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका विराट कोहली को 18 साल से इंतजार था. मैदान पर विराट की आंखों से बहते आंसू ये बताने के लिए काफी थे कि ये जीत कितनी बड़ी है. आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है. तीन जून की रात खचाखच भरे दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराते हुए आरसीबी ने अपने तमाम फैंस को खुश होने का मौका दिया.

तीन फाइनल हारने के बाद आखिरकार RCB बनी चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इससे पहले तीन बार और फाइनल में पहुंच चुकी थी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फाइनल में चोक कर जाती थी. 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स, 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से फाइनल हारने के बाद आखिरकार 2025 में आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपनी नब्ज पर काबू रखा.

 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन की अगुवाई में अपने बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को नौ विकेट पर 190 रन पर ही रोक दिया था, लेकिन उसके बल्लेबाज फाइनल का दबाव झेल नहीं पाए और 184 रन ही बना पाए. आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट वाला मैच विनिंग स्पैल फेंका.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बढ़िया हुई थी. स्कोर नौ ओवर में 74/2 था जो 13 ओवर के बाद 101/4 हो गया. जैसे-जैसे आस्किंग रन रेट बढ़ते जा रहा था, वैसे-वैसे बल्लेबाजों पर प्रेशर भी बढ़ रहा था. तेजी से रन बनाने का प्रेशर विकेट के रूप में गिरता गया.

Related Articles

Back to top button