FEATURED

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ 140 करोड़ देशवासियों का किया अपमान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

 

 

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमर्यादित बोल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने सिर्फ प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का अपमान नहीं किया है, बल्कि 140 करोड़ जनता के लिए गलत शब्दों का उपयोग किया है।

 

श्री साव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि, प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस पार्टी की विरासत के राजकुमार ने जिस भाषा से कल बिहार में संबोधित किया है, वो बहुत ही निंदनीय है।

 

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र होने के साथ अपनी संप्रभुता, अपनी सांस्कृतिक विरासत और चिरकालीन सामाजिक मर्यादा के लिए भी विश्व में विख्यात है।

 

कांग्रेस के राजकुमार की भाषा प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों से भरे हुए 140 करोड़ गौरवशाली भारतीयों के लिए भी अपमानजनक है।

 

कांग्रेस पार्टी की आंतरिक नीति ही यही रही है, राष्ट्र, राष्ट्र की सेना, राष्ट्र प्रधान और राष्ट्रपति को अपमानित करना।

 

कांग्रेस पार्टी और उनके राजकुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए ऐसी भाषा के लिए।

 

Related Articles

Back to top button