FEATURED

आरती ने 98.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रवीण्य सूची में हासिल हासिल किया 6वां स्थान, बनना चाहती हैं डॉक्टर

 

 

आरती ने 98.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रवीण्य सूची में हासिल हासिल किया 6वां स्थान, बनना चाहती हैं डॉक्टर

 

 

 

हरिमोहन तिवारी/रायपुर

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम में महासमुंद की प्रतिभाशाली छात्रा आरती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य की प्रवीण सूची में 6वां स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे महासमुंद जिले औरग्रामीण अंचल का नाम रोशन किया। आरती का कहना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं। आरती के पिता बढ़ाई और माता गृहणी हैं।

 

आरती सरायपाली ब्लाक के हायर सेकेंडरी स्कूल पैकिंन की छात्रा हैं।

उनके विषयवार प्राप्त अंकों पर यदि नजर डालें, तो उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्टता दिखाई है।

उन्हें सभी विषयों में विशेष श्रेणी प्राप्त हुई है। आरती की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने सदैव उन्हें प्रोत्साहित किया।

स्कूल के शिक्षकों एवं प्राचार्य भोई ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं क्षेत्र के जनपद सदस्य पूजा नीलेश तिवारी ने आरती को उनके निवास पहुंचकर बधाई दी और पैकिंन स्कूल का नाम रोशन करने उनकी कड़ी मेहनत का प्रशंसा कियाऔर कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से किया गया कार्य का परिणाम बेहतर ही होता है।

Related Articles

Back to top button