सिंगल चार्ज पर देगी 150 किलोमीटर की रेंज, 4 सेकंड में पकडे़गी 0-40 किमी की रफ्तार

HOP इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक HOP OXO को लॉन्च कर दिया है। ये बाइक सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर चलेगी। OXO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दो वेरिएंट्स में मिलेगी। इनमें जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपए है।
दो वैरिएंट्स में आती है ये बाइक
ये बाइक दो वैरिएंट OXO और OXO X में लॉन्च की गई है। इसमें कुल 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इनमें ईको, पावर, स्पोर्ट्स और टर्बो शामिल हैं। हालांकि, ये 4 मोड्स केवल इसके टॉप वैरिएंट OXO X में मिलते हैं। जबकि, OXO वैरिएंट में केवल तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। OXO वैरिएंट में टर्बो मोड नहीं मिलता है। हर मोड में अलग-अलग स्पीड और रेंज मिलती है।
इसमें कुल 4 मोड्स ईको, पावर, स्पोर्ट्स और टर्बो मिलेंगे।
4 सेकंड में 0-40 किमी की रफ्तार
कंपनी के अनुसार टर्बो मोड में हॉप ऑक्सो-एक्स की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 4 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
4 घंटे से भी कम समय में 80% चार्ज होगी बैटरी
कंपनी का कहना है कि इसे अपने पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16 एम्पियर पावर सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है, जो बैटरी पैक को 4 घंटे से भी कम समय में औसतन 0 से 80% चार्ज कर देता है। जबकि, 5 घंटे में यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज हो जाती है।

बैटरी 4 घंटे से भी कम समय में 80% चार्ज हो जाएगी।
मिलेगी 4G कनेक्टिविटी
यह 4G कनेक्टिविटी और एक पार्टनर मोबाइल एप्लिकेशन के साथ आता है, जो स्पीड कंट्रोल, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम, राइड स्टैटिस्टिक्स सहित कई अन्य फीचर्स से लैस है।



