FEATURED
लखनऊ ने राजस्थान रॉयल्स को दो रन से हराया

IPL 2025 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। जयपुर में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से मात दी। आवेश खान ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की।
लखनऊ ने राजस्थान को 2 रनों से हराया
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने राजस्थान की टीम को 2 रनों से हराया। राजस्थान की टीम के तरफ से सबसे अधिक 74 रन यशस्वी जयसवाल, रियान पराग 39 रन और वैभव सूर्यवंशी 34 रन बनाए हैं। वहीं लखनऊ की टीम के तरफ से आवेश खान 3 विकेट, शार्दुल ठाकुर, एडेन मारक्रम को 1-1 विकेट मिले हैं।



