बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ओवदन करने की आखिरी तारीख आज है। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया दो दिन के लिए रोक दी गई थी। अब अभ्यर्थी 24 और 25 दिसंबर 2022 को आवेदन नहीं कर पाए थे, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर से बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी गई थी।

आवेदन के लिए जनरल कैटेगरी की फीस 600 रुपए है, वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए 150 रुपए है। इसके लिए पैमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग के जरिए ही हो पाएगी, बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए 20 दिसंबर तक 3 लाख आवेदन आए थे। बीपीएससी के सचिव अमरेन्द्र कुमार ने बताया था कि उम्मीद है 30 दिसंबर 2022 तक एक लाख और आवेदन आएंगे। परीक्षा 283 पदों के लिए होगी। मूल्यांकन पद्धति में बदलाव किया गया है। इसमें नॉर्मलाइजेशन पद्धति का प्रयोग होगा।

बीपीएससी 68वीं परीक्षा की अहम तिथियां:
68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। इसका रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 12 मई 2023 को होगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को जारी किया जायेगा। साक्षात्कार 11 अगस्त 2023 को और फाइनल रिजल्ट नौ अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा।

बीपीएससी 68वीं परीक्षा में रिक्तियों का ब्योरा:
कुल रिक्तियां – 283
पुलिस उपाधीक्षक : 08
जिला समादेष्टा : 01
जिला अग्निशमन पदाधिकारी : 19
काराधीक्षक : 02
राज्य कर सहायक आयुक्त : 07
अवर निर्वाचन पदाधिकारी : 08
अवर निबंधक-संयुक्त अवर निबंधक : 20
श्रम अधीक्षक : 01
नियोजन-जिला नियोजन पदाधिकारी : 03
प्रोबेशन पदाधिकारी : 01
सहायक निबंधक सहयोग समितियां : 04
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय : 05
ईख पदाधिकारी : 02
बिहार शिक्षा सेवा : 04
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 35
अपर जिला परिवहन पदाधिकारी : 01
ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 07
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी : 40
राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष : 39
आपूर्ति निरीक्ष्रक : 14
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनु जनजाति कल्याण पदाधिकारी : 60

पदों के लिए जरूरी शैक्षिणिक योग्यता
किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हांलाकि जिला अग्निमिशन पदाधिकारी के लिए साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या फायर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या मैकनिकिल /ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

किसी प्रकार की त्रुटि पर सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 10 दिनों तक तक समय रहेगा।

Related Articles

Back to top button