FEATURED

सरकार बचे हुए धान की करेगी नीलामी, सरकार आर्थिक संसाधनों की कमी की पूर्ति करने के लिए तैयार : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, राज्य की विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी की है। सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह निर्णय लिया है। वहीं उपयोग के बाद जो धान बचे है, उसकी नीलामी की जाएगी।

 

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस को किसानों की चिंता नहीं है। उन्होंने हमेशा किसानों के साथ अत्याचार किया है, प्रदेश के किसानों का धान देश में सार्वाधिक दर पर खरीदी की है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की मंशा किसानों के हित में नहीं है। वहीं यह सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है।राज्य अपने आर्थिक संसाधनों में जो कमी होगी, उसकी पूर्ति करेगी।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निवेश के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर कहा कि, राज्य में हमारी सरकार बनने का बाद नई औद्योगिक नीति बनाई है। यह नीति विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में साय सरकार का बड़ा कदम है।

 

वहीं नई औद्योगिक नीति से देश के औद्योगिक घरानों में छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण बढ़ा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जो इनवेस्टर्स मीट की है उसका यह प्रतिसाद है। हम बड़े निवेशक राज्य के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। इससे निश्चित रूप से प्रदेश में औद्योगिक विकास होगा, बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा, हमारे नवजवानों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश की आर्थिक तरक्की होगी।

 

ई ऑफिस सिस्टम पर श्री साव ने कहा कि, मंत्रालय में ई ऑफिस लागू कर कार्य किया जा रहा है। वहीं नया काम धीरे धीरे क्रमशः शुरू होता है। आगामी समय में इस काम को और आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश में विष्णु का सुशासन है।

 

Related Articles

Back to top button