FEATURED

अभिजीत भट्टाचार्य बोले- रहमान साहब के यहां मैंने बड़े-बड़े लोगों को नीचे बैठे देखा है

लोकप्रिय सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में उन्होंने संगीत की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल पर बात की। उन्होंने इसे गलत बताया। साथ ही एआई के इस्तेमाल को प्रचारित करने के लिए एआर रहमान को जिम्मेदार ठहराया। अभिजीत ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश के साथ बातचीत में अपने करियर और इंडस्ट्री को लेकर कई दिलचस्प बातें कीं। जानते हैं…

एआई रियल नहीं है’

अभिजीत भट्टाचार्य से जब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के म्यूजिक में इस्तेमाल को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता यह क्या है? बस इतना पता है कि यह रियल नहीं है’। सिंगर ने आगे कहा,’एआई आपका म्यूजिक में करियर नहीं बनाएगा। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने के बाद आपको गिटारिस्ट और सितार वाला मार्केट में मिलेगा नहीं। सब लैपटॉप पर काम कर रहे हैं, वैसे ही करेंगे। वह रियल नहीं है। अब सबकुच मोबाइल में आ गया है। लेकिन, मेरे जब स्टेज शो होते हैं तो 20 म्यूजिशियन आज भी होते हैं हमेशा और आगे भी होंगे’।

 

एआर रहमान पर कसा तंज

अभिजीत भट्टाचार्य ने एआई के इस्तेमाल पर बात करते हुए एआर रहमान पर तंज कसते हुए कहा, ‘इसके लिए एआर रहमान का शुक्रिया। उन्होंने बताया कि म्यूजिशियन की जरूरत नहीं, सबकुछ इधर मिलेगा लैपटॉप पर। उनकी वजह से बेचारे म्यूजिशियन घर पर बैठे हैं। रहमान साहब ने बोल दिया कि जितना कमाएंगे, मैं कमाऊंगा। म्यूजिशियन की जरूरत नहीं है। मैं पूछता हूं कि आप लोगों को क्या सुना रहे हो? अब बच्चा-बच्चा इस पर म्यूजिक निकाल रहा है’।

Related Articles

Back to top button