KKR vs LSG : लखनऊ ने कोलकाता को 4 रनों से हराया

कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी। रहाणे ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 15 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने क्विंटन डिकॉक का विकेट जल्दी गंवा दिया था जो 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुनील नरेन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की। हालांकि, दिग्वेश राठी ने नरेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नरेन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।



