FEATURED

केकेआर ने हैदराबाद को 80 रन से हराया, वैभव-वरुण को मिले तीन-तीन विकेट

2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया। हैदराबाद की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए, इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 16.4 ओवर में 120 रन ही बना सकी।

 

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की भी शुरुआत खराब रही। दो ओवर के अंदर ही अभिषेक और हेड पवेलियन लौट गए। हेड ने 4 और अभिषेक ने दो रन बनाए। ईशान किशन दो और नितीश कुमार रेड्डी 19 रन बनाकर आउट हुए। कामिंडु मेंडिस 27 और अनिकेत वर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंद में 33 रन बनाए। पैट कमिंस 14 और सिमरजीत बिना खाता खोले लौटे। हर्षल पटेल तीन रन ही बना सके। कोलकाता की ओर से वैभव और वरुण ने 3-3 विकेट लिए।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने 16 रन के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। क्विंटन डिकॉक एक और नरेन 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और रघुवंशी के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। रहाणे 27 गेंद में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंगकृष रघुवंशी 32 गेंद में 50 रन बनाकर लौटे। वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंद में 60 रन ठोके।

Related Articles

Back to top button