FEATURED

तेज रफ्तार का कहर: टैंकर चालक ने बाइक सवार 3 लोगों की मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही मौत

फरसगांव थाना क्षेत्र के मांझी आठगांव में एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही तीनों बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि जगदलपुर से एक टैंकर रायपुर की ओर जा रहा था। छोटे राजपुर निवासी राकेश मरकाम (25), अनुराग मरकाम (30) और प्रदीप नेताम (19) किसी काम से बहिगांव की ओर मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक से मांझी आठगांव के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

 

इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल के साथ ही घटनास्थल पहुंचने लगे। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button