FEATURED

दुर्ग में डीएसपी की घिनौनी हरकत, शादी का झांसा देकर विधवा महिला से रेप, दुर्ग के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज पर रेप, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप!

मेघा तिवारी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़

 

 

 

पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने 26 मार्च 2025 को आरोपी डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है, लेकिन उसने खुद को कुंवारा बताकर विधवा महिला को धोखा दिया।

 

ट्रेन में हुई मुलाकात के बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, और जब शादी की बात आई, तो पलट गया!

 

इतना ही नहीं, शादी का दबाव डालने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली, पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button