FEATURED

कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रायल्स को आठ विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया है. केकेआर की इस सीजन यह पहली जीत है. वहीं राजस्थान की लगातार दूसरी हार है. राजस्थान ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन बनाए थे. जवाब में केकेआर ने 18वें ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. केकेआर के लिए क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंद में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले.

 

Related Articles

Back to top button