FEATURED

ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने 29 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यालय सचिव को सौंपा ज्ञापन

 

 

हरिमोहन तिवारी /रायपुर

 

 

प्रदेश के ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने अपनी लंबित 29 मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है

 

संघ के प्रतिनिधियों ने 20 मार्च को नवा रायपुर मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को उजागर किया और सरकार से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष मोबिन अंसारी ने बताया कि हमारी मांगों में 29 बिंदु है हमारे ड्राइवर साथी

अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात मेहनत करते हैं,

लेकिन हमारी मूलभूत जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

हम चाहते हैं कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से ले।

 

 

बता दें की ड्राइवर कल्याण संघ लंबे समय से अपने हितों के लिए लड़ रहा है, संघ की 29 मांगे हैं

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे,

जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन पर विचार किया जाएगा और उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर शिव कुमार बंजारे ,पंकज सिल्हरे, नईम खान अहमद खान, नसीम खान, सतीश वर्मा, परमेश्वर वर्मा

शिव वर्मा, दीपेश मदक, राहुल ढिशुम ,पुष्टि सोना जितेंद्र बंजारे, रूपन कन्नौज मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button