FEATURED

आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

₹4.82 करोड़ की लागत से भोथली-नहरपारा-फरफौद सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

 

 

*

 

आरंग विधानसभा के विकास को एक नई दिशा प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत भोथली से नहरपारा होते हुए फरफौद तक सड़क निर्माण कार्य को बजट में शामिल किया है। इस कार्य के लिए ₹4.82 करोड़ (चार करोड़ बयासी लाख रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

यह महत्वपूर्ण परियोजना आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब जी के सतत प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सांय जी, लोक निर्माण मंत्री एवँ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा-आरंग विधानसभा के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। इस सड़क निर्माण से ग्रामीण जनता को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी, व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह सड़क हजारों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मैं प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने जनता की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को प्राथमिकता दी और इसे बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान की।

 

lगुरु खुशवंत साहेब जी ने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी आरंग विधानसभा के चहुंमुखी विकास हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे और क्षेत्र की जनता को हर संभव सुविधा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उनके प्रयासों से विधानसभा में लगातार सड़क, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

 

*गुरु खुशवंत साहेब जी को “विकास पुरुष” कहकर कर रहे हैं सम्मानित

आरंग विधानसभा के ऐतिहासिक विकास कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की जनता अब गुरु खुशवंत साहेब जी को *विकास पुरुष* के नाम से संबोधित कर रही है। उनके नेतृत्व में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी की जा रही हैं और आने वाले समय में और भी बड़े कार्य पूरे किए जाएंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button