छत्तीसगढ़

संपन्न चुनाव में जनता के विश्वास व आशीर्वाद के लिए मोर्चा ने जताया आभार

 

मोर्चा संयोजक श्री नवनीत ने कही बडी बात.-जनता के विश्वास से बढ़ा हौसला शीघ्र ही बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा को राजनीतिक पार्टी बना हम मिलकर बस्तर हित की लड़ाई लड़ेंगे

 

बस्तर बेटा ने कहा -शहर के वार्डों में मोर्चा वार्डवासियों के साथ मिलकर निभाएगी विपक्ष की भूमिका

 

जगदलपुर। वार्ड चुनाव में मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों को मिले जनता, मतदाताओं के आशीर्वाद को लेकर मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद ने जनता का आभार जताते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया है एवं शीघ्र ही बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा को राजनीतिक पार्टी के व्यापक स्वरूप में बदलकर बस्तर हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही है।

 

उन्होंने कहा है कि संपन्न नगरीय चुनाव में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने जीत हार से ऊपर उठकर आधे दर्जन से अधिक वार्डों में चुनाव लड़ा सभी वार्डों में आप सम्माननीय जनता, मतदाताओं का भरपूर प्यार और समर्थन हमें मिला अब मोर्चा ने संकल्प लिया है कि और मजबूती से जगदलपुर के निगम क्षेत्र में चिंता की समस्याओं को लेकर एक तरफ हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे वहीं दूसरी तरफ बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा बस्तर के जनता से मिल रहे निरंतर सुझाव अनुरोध के साथ एक राजनीतिक पार्टी के रूप में बस्तर के सर्वांगीण विकासविकास के लिए सतत संघर्ष करने आप सबके सामने होगी।

 

उक्त बयान जारी करते हुए बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद ने संपन्न नगरी चुनाव में मोर्चा को मिले जनता के प्यार को आशीर्वाद को का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है

 

उन्होंने कहा कि चुनाव में भले हम हार गए हो परंतु जनता का हमें भरपूर विश्वास और आशीर्वाद मिला है अब इसी विश्वास को बनाए रखना मुक्ति मोर्चा जगदलपुर निगम क्षेत्र के वार्डों में विपक्ष की भूमिका नए ढंग से निभैगी । इसके लिए बाकायदा वार्डों में मोर्चा का एक प्रतिनिधि होगा जो वार्ड वासियों के साथ मुद्दों को सामने लाएगा इस तरह मोर्चा मिलकर शहर की समस्याओं को लेकर संयुक्त रूप से संघर्ष करे करेगी , नवनीत ने विज्ञप्ति के माध्यम से घोषणा करते हुए कहा है कि मुक्ति मोर्चा बहुत जल्दी एक राजनीतिक पार्टी के रूप में बस्तर के हितों को लेकर जनता के साथ और बीच होगी श्रेष्ठ बस्तर के साथ सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य रहा है और रहेगा।

 

श्री नवनीत ने कहा कि किसी और राजनीतिक पार्टी की तरह हार जाने के बाद बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा मैदान छोड़ने जनता के बीच नहीं आई है बल्कि वह पहले से ज्यादा जोश और उत्साह के साथ नहीं रणनीतियां को लेकर अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी ।

श्री नवनीत ने कहा कि और चुनाव के समय और चुनाव से पहले भी जनता के बीच रहे हैं निगम क्षेत्र में व्यवस्था भ्रष्टाचार अव्यवस्था भ्रष्टाचार और समस्याओं का जंजाल है ।उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में हमारे प्रत्याशियों को जितना भी मत मिला है वह हमारे लिए बहुत कीमती है इसकी गरिमा हम समझते हैं हमने इस चुनाव के माध्यम से जाना की जनता चाहती है कि हम जन्म मुद्दों को लेकर उनके साथ संघर्ष जारी रखें इसके लिए हमें भरपूर समर्थन के साथ निरंतर सुझाव और सहयोग भी मिल रहा है ।

Related Articles

Back to top button