बिहार चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा एलान, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होगी। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही बैठक में मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

 

 

बता दें कि बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच एक दिन पहले ही सीटों का बंटवारा हुआ है। सीट बंटवारे के अनुसार कांग्रेस के खाते में 70 सीटें आई हैं।

 

इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी। मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।

 

 

लोजपा ने नीतीश कुमार का खुला विरोध करने का एलान करते हुए चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button