असम चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची,3 मुस्लिम को भी टिकट

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने लिस्ट में 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. लिस्ट जारी करते हुए बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल माजुली से चुनाव लड़ेंगे. जबकि स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबरी से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
बीजेपी ने पहली लिस्ट में 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है. जबकि इस लिस्ट में नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है. वहीं इसमें 11 एसटी और 4 एससी उम्मीदवारों को भी टिकट मिला है.
असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और सहयोगी दलों, असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बनी है. जिसमें एजीपी 26 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. जबकि यूपीपीपल 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.



