गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले भूले अपना वादा-अविनाश

BY-Naveen Shrivastava

भानपुरी व बस्तर के कार्यकताओं में युवा मोर्चा अध्यक्ष ने भरा जोश

बस्तर-भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान बस्तर व भानपुरी पहुँचे इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले आज अपना वादा भूल गए है चाहे धान खरीदी के विषय हो ,चाहे रोजगार का विषय हो चाहे महिला सुरक्षा की बात हो हर विषय मे भूपेश बघेल सरकार विफल नजर आ रही है।
इन विफलता का विरोध हम सभी युवा साथियों को मिलकर करना होगा। अविनाश ने हर मंडल के कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात की।

पूर्व विधायक सुभाउ कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो जोश आप सभी युवाओं में दिख रहा है इसी जोश के साथ हम सभी को काम करना है और 2023 में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है प्रत्येक बूथ व प्रत्येक पंचायत में भाजपा का परचम लहराना है।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बबुल नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी,मंडल महामंत्री भाजपा प्रवीण सांखला, जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश दास जोशी जी अभिषेक पिंटू साव जी रोहित कश्यप जी,जिला मंत्री मनोज पटेल जी, प्रितेश राव जी ,तुलसुराम कश्यप,अभिषेक तिवारी जी ,आलेख राज तिवारी ,प्रतीक नायडू ,रमेश नायडू, वैभव पांडेय, बंटू पांडे गणेश नागवंशी , विकेश नाग ,नरेंद्र सेठिया अनिमेष सिंह चौहान ,आदित्य शर्मा भावेश यदु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button