शराबी दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट

कोरिया।शराबी दामाद ने सोते हुए ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बछराज सिंह 65 वर्ष अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी बेटी और दामाद सुरेश सिंह के घर पर रह रहा था। मृतक बछराज खेती किसानी कर अपनी बेटी दामाद से खर्च भी उठाता था। अपने घर में ससुर का रहना आरोपी सुरेश सिंह को खलता था। इसी वजह से बुधवार की देर रात सुरेश सिंह ने सो रहे ससुर बछराज सिंह के सिर पर खलबट्टा से वार किया, जिससे ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पटना थाना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button