राष्ट्रीय

Exit Poll रिजल्ट: 11 एग्जिट पोल्स के रिजल्ट आए, जानें कांग्रेस- आप का हाल

दिल्ली में बुधवार को मतदान के साथ ही चुनाव संपन्न हो गए। यहां विधानसभा की 70 सीटों पर कराए गए एक चरण में 5 बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियां कुछ ही देर में दिल्ली के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

 

एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। 11 एग्जिट पोल आए हैं। 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। JVC और पोल डायरी ने अपने एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

Related Articles

Back to top button