विधायक अरुण वोरा कोरोना पॉजिटिव – विधानसभा मे मचा हडकंप, दो दिन पहले सीएम के साथ खिंचवाई थी फोटो

रायपुर, कांग्रेस के विधायक अरुण वोरा ने खुद के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि की है। अरुण छत्तीसगढ़ की विधानसभा में लगातार उपस्थित रहे है। इधर विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा में हड़कंप मचा हुआ है।प्रदेश में चल रहे बजट सत्र के दौरान अरुण सूबे के मुखिया के भी बेहद नज़दीक रहे है। एक मार्च को बजट पेश करने से पहले भी अरुण वोरा भूपेश बघेल के साथ भी नज़र आए थे।उन्होंने बजट पेश करने से पहले सीएम के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी। जिसके बाद आज उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी खुद अरुण वोरा ने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।
Arun Vora ने ट्वीट कर दी जानकारी

अरुण वोरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “कोविड का लक्षण महसूस होने पर आज रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है।विगत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपना टेस्ट कराने एवं स्वयं का व परिजनों का ध्यान रखने की अपील करता



